
घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया बरामद
विलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा ऐसे गंभीर मामलों में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश पर सीपत पुलिस के सक्रियता एवं तत्परता से आरोपी का किया गिरफ्तार 08.अगस्त को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। दिनांक घटना को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री दिनांक घटना को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी- 👇
1. प्रकाश मैत्री पिता तुलाराम मैत्री उम्र 23 साल ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
