
बिलासपुर,,, बिल्हा ब्लॉक के मटियारी प्राथमिक शाला में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने के मामले में संकुल शैक्षिक समन्वयक हरनारायण सिंह गौतम और दो शिक्षिकाओं शारदा नारवानी व कुमारी मरियम बरवा को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, स्कूल के स्वीपर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी को भी सेवा से हटा दिया गया है।
कुछ दिन पहले मटियारी प्राथमिक शाला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें स्कूल के शिक्षक बच्चों से बर्तन धुलवा रहे थे। इस घटना ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया था और बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन का मामला गरमाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद कलेक्टर अविनाश शरण ने संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। प्रकरण में मटियारी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मीनारायण साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा सुनीता ध्रुव, और विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक देवी चन्द्राकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक प्रताप सत्यर्थी और पांच अन्य शिक्षकों स्नेह लता भारद्वाज, सुपर्णा टेंगवर, रामलाल यादव, सरोज जायसवाल, और सोनू यादव को बिल्हा ब्लॉक के उन दूसरे स्कूलों में भेजने का आदेश दिया गया है, जहां शिक्षकों की कमी है।
हाल ही में मटियारी के सरकारी प्राथमिक शाला से एक गंभीर मामला सामने आया था, जहाँ बच्चों से बर्तन धुलवाए जा रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि शिक्षक अपनी जूठी चाय के बर्तन स्कूल की बच्चियों से धुलवा रहे थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
