
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ को प्रेरित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.08.2024 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा नामक महिला अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर मोपका सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरी. रामनरेश यादव, प्र.आर. रविकांत सैनिक, आर. संतोष राठौर, महिला आरक्षक ब्रिन्दा अवस्थी एवं अन्य द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर 200 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 40000 रू. का बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के धारा 34(2) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपिया -👇
अनिता वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
