बिलासपुर,,, प्रार्थी रिषभ जलान लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नव निर्मित फेरोएलाईज कंपनी ग्राम सिलपहरी मे स्थित है जिसके बिजली सप्लाई के लिए तांबे का 24 बंडल तार रखा था जिसमे से 12 बंडल तार को अज्ञात चोर के द्वारा कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है कि लिखित आवेदन पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी ने तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया। प्रकरण के कायमी पश्चात 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं ह्युमन इंनटेेलिंजस का भी उपयोग किया गया। सटिक ह्युमन इंनटेेलिंजस के माध्यम से चार चोर पुलिस के हत्थे चढ गये जिनसे पुछताछ पर रायपुर से कबाडी द्वारा ग्राम रिशदा आकर माल ले जाना पता चला परन्तु पकडे गये आरोपी गाडी का नंबर नही बता पा रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस टीम सीसीटीवी के माध्यम से पीछा करते हुये रायपुर कबाडी के घर तक पहुंच गई जहां घटना में उपयोग की गई गाडी रायपुर में खडी मिली जहां से कडी दर कडी जोडते हुये सिरगिट्टी पुलिस को खरीददार कबाडी इमराज रजा को पकडने में सफलता मिली जिसके निशांदेही पर एक अन्य खरीददार विनिश चंद वर्मा को भी माल के साथ धर दबोचा गया। ग्रमा रिस्दा थाना मस्तुरी से गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से एक पीकअप वाहन, दो मोटर सायकल जप्त किये गये तथा रायपुर से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरूका के शत प्रतिशत बरामदगी के साथ साथ घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाडी को जप्त किया गया। जप्त किये गये कुल मशरूका की कीमत 27 लाख रूपये है।
इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व सिरगिट्टी पुलिस को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी जिसमें जिले समेत दिगर राज्य के चोरियो का भी खुलासा हुआ था जिस प्रकरण में भी सिरगिट्टी पुलिस द्वारा 1,50,000 रूपये के सोना चांदी को आरेापी शेखर सोनी निवासी सरकण्डा के कब्ज से जप्त किया गया। थाना सिरगिट्टी द्वारा दोनो प्रकरणो को मिलाकर कुल 28,50,000 रूपये की मशरूका को जप्त किया गया है।
प्रकरण में कुल 5 आरोपियो व एक अपचारी बालक को दिनांक 11.08.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सउनि रमेश ध्रुव, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. केशव मार्को, मनीष सिंह, पवन बंजारे, सज्जू अली, रवि शंकर यादव, मनोज बघेल, आकाश मनहर की अहम भूमिका रही।
एक अन्य प्रकरण में 1,50,000 रूपये के सोना चांदी की भी हुई जप्ती
थाना सिरगिट्टी ने कुल 28,50,000 रूपये का मशरूका किया जप्त
आरोपी। 👇
1. प्रेम यादव पिता सुकलाल यादव उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिला.
2. अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
3. जैन जोशी उर्फ कुकरी पिता कलेश्वर जोशी उम्र 27 साल साकिन ग्राम रिस्दा थाना मस्तुरी
4. मोह. इमरान पिता स्व. मुसीर उम्र 40 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरगा, रायपुर
5. विनिश चन्द्र वर्मा पिता श्री हरीश चंन्द्र वर्मा उम्र 40 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी जिला रायपुर
6. एक अपचारी बालक
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
