
बिलासपुर,,, जिले के सिरगिट्टी में काली मंदिर के पुजारी के घर फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा और घर से 1 करोड़ 30 लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर ले गए! घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई! जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार मिश्रा अपने काली मंदिर में सेवक के रूप में काम करता हैं! और साथ ही पूजा पाठ से जुड़े कार्यों के लिए वे अन्य गांव में भी जाते हैं! अपने काम के सिलसिले में 11 अगस्त को वे राजनांदगांव के करीब पास मोहला के मुंदेला गांव गए हुए थे!इस दौरान 13 अगस्त को उन्हे घर से फोन आया कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घर मे घुस गए! और घर में किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डे की रखी पेटी को उठा ले गए! पुजारी ने बताया कि 2 लेडिस और 4 पुरुषों ने मिलकर घर में मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर रोके रखा है!और सामने रखे पेटी को तोड़ा और फिर दो लोग मिलकर पेटी को उठा ले गए! घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिचित को दी तो उन्होंने जानकारी दी की पेटी में उनके जमीन को बेंचने पर मिले 1 करोड़ 30 लाख रुपए रखे थे! जिसके बाद पुजारी ने घटना की शिकायत पुलिस में की पुजारी ने बताया कि सकरी गांव के निवासी परिचित विद्या प्रकाश पांडेय ने उनके घर में पेटी रखवाई थी! पाण्डे ने पुजारी से कहा था! कि इस पेटी में कुछ जरूरी सामान है! कुछ दिन में आकर वापिस ले जाउंगा लेकिन उन्होंने पुजारी को इस बात की कोई जानकारी पूर्व में नहीं दी थी! कि उसमें इतने राशि है! अब घटना की जानकारी मिलने पर इसका खुलासा हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
