
बिलासपुर,,, बिलासपुर के कोटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कलमिटार में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की वजह से एक महिला को जान गंवानी पड़ी दरअसल सर्दी, बुखार का इलाज कर रही महिला को झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्डार ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला को रिएक्शन हो गया और उसे खून की उल्टी होने लगी, आनन फानन में महिला को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज चल रहा था,


लेकिन रिएक्शन इतना ज्यादा हो चुका था कि, इलाज के बावजूद भी महिला ठीक होने के बजाय उसकी मृत्यु हो गई.. मामले के बाद सही झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्डार क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है.. बता दें कि, पिछले ही माह कोटा ब्लॉक के ही खोडरी क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज की वजह से दो भाइयों को जान गंवानी पड़ी थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खाना पूर्ति के लिए झोलाछाप डॉक्टरों पर दिखावटी कार्रवाई की, लेकिन अंदर की सेटिंग के वजह से झोलाछाप डॉक्टर इस कार्रवाई से डरने के बजाय अपना काम करते रहे.. और विभाग की उदासीनता की वजह से महिला को जान गंवानी पड़ी..
यूं तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई को लेकर बड़ी-बड़ी का बातें करते नहीं थकते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है.. गली मोहल्ला से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक झोलाछाप कुकुरमुत्ते की तरह फैले हुए हैं, इतना हीनहीं बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के 500 मीटर के अंतर्गत कई झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम सक्रिय होकर लोगों का इलाज कर रहे हैं, जल्द ठीक करने की हड़बड़ी में इन झोलाछापों द्वारा इंजेक्शन लगाया जाता है जिसके बाद लोगों के स्वास्थ्य में गंभीर बदलाव देखने को मिलते हैं.. लेकिन हर बार विभाग सेटिंग की वजह से इन पर कार्रवाई करने से डरता है लेकिन जब किसी की मौत हो जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी अपनी गलती छुपाने के लिए दो-चार बली के बकरे ढूंढ लेते हैं, और यह सिलसिला फिर से शुरू हो जाता है..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
