
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान सीपत थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। हरदाडीह निवासी सरस्वती सिदार ने आरोप लगाया है, कि सीपत थाने के आरक्षक प्रकाश जगत और दिनेश कर्ष ने उनके घर पर आकर अवैध शराब के खिलाफ जांच की। सरस्वती के अनुसार उनके घर में 3 पाव शराब रखी हुई थी और वे पहले भी शराब के साथ पकड़ी जा चुकी थीं। जब पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने शराब की बिक्री को लेकर जांच शुरू की और 3 पाव प्लेन शराब की बरामदगी की। आरक्षक प्रकाश जगत ने सरस्वती से 30,000 रुपए की मांग की, यह कहते हुए कि इस राशि को देने पर बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया जाएगा। सरस्वती ने शुरुआत में 15,000 रुपए दिए, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने और पैसे की मांग की, तो उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं और इससे अधिक नहीं दे सकते। इसके बावजूद, आरक्षक ने 5,000 रुपए और देने का दबाव डाला। सरस्वती ने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान घर में केवल महिलाएं थीं और पुरुष घर पर नहीं थे। यह घटना लगभग दो महीने पुरानी है, जिसमें पुलिसकर्मियों की वसूली की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से दिख रही हैं।
सरस्वती सिदार के ही घर में रहने वाली एक और महिला सावित्री सिदार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने 30,000 रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर शराब की मात्रा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी। घर में केवल महिलाएं होने के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाए रखा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस विभाग के अधिकारी इस मामले की गंभीरता को समझते हुए क्या कार्रवाई करते हैं। यदि उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो ऐसे पुलिसकर्मियों के हौसले और बढ़ सकते हैं, जो कानून की सुरक्षा की बजाय उसकी अवहेलना कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
