
रायपुर,,, राजधानी से सटे ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग – अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन को चोरी कर लिया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी चेकिंग की जाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्य थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल को चेक कर रहे थे, कि होटल में उ.प्र. के कुछ व्यक्ति रूके थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, जिनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 03 नग सोने का चैन रखा होना पाया गया।
चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों द्वारा ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में अलग – अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी करना बताया गया। जिस पर व्यक्तियों के कब्जे से 03 नग सोने की चैन बरामद कर थाना राखी में कार्यवाही किया जा रहा है।
आरोपियों के नाम
01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
02. पूजा देवी पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)।
03. सुनीता देवी पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)।
04. सपना देवी पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
06. कौशिल्या देवी पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
