बिलासपुर,,, केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की थीम पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में भी जल संरक्षण एवं जल संचयन का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव द्वारा लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं

कि सभी जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। बिलासपुर जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित कर लिया गया है। यहां स्थापित जल शक्ति केन्द्र में 26 हजार 356 जलीय संरचनाओं का जीईओ टैगिंग पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

कि राजस्व अभिलेख में जलीय संरचनाओं के इन्द्राज कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जल शक्ति अभियान से संबंधित विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं जल संचयन हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
Uncategorized2026.07.26सिरगिट्टी में पुलिस का एक्शन मोड़, अड्डेबाजो और अशांति फैलाने वालों पर चला शिकंजा, 6 आरोपी धराए, न्यायालय में पेश
Uncategorized2026.07.26करोड़ की चोरी की अफवाह निकली झूठी, तीन बाल अपचारी पकड़ाए, चोरी का सामान बरामद…
