
बिलासपुर,,, कोलकाता में रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर अब केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि देशभर में विरोध के स्वर उत्पन्न होने लगे हैं जिस तरह से अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ अपराधियों ने बर्बरता पूर्वक प्रहार किया वह निश्चित तौर पर हॉस्पिटल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं इसी बात पर विरोध दर्ज कराते हुए

शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया बिलासपुर में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ जूनियर और रेजीडेंट डॉक्टर ने विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर इस घटना के साथ सेंट्रल मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं वह एक लोकतांत्रिक देश के लिए उचित नहीं है तो वही सरकार के द्वारा लगातार डॉक्टरों की सुरक्षा के मांग उठाई जाने के बाद भी दिशा में कार्यवाही नहीं होने से आई एम ए में भी रोज है ऐसे में डॉक्टर ने अपने इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाने की कोशिश की है बिलासपुर के सीएमडी चौक स्थित आईएमए हॉल से शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन एक भव्य रैली के रूप में निकली जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुईसिम्स पहुंची जहां डॉक्टर से शासन को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए इस पर कार्य करने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
