
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में मोपका स्थित रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक रेस्टोरेंट में घुसकर गाली गलौज कर रेस्टोरेंट के कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी युवक की पिटाई कर दी।घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मोपका स्थित A वन रेस्टोरेंट बताया जा रहा है। बीते रात खाना खाने एक युवक रेस्टोरेंट पहुँचा और किसी बात को लेकर कर्मचारियों से युवक गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद कर्मचारियों और युवक मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का विडियो भी सामने आया है।
युवक ने कर्मचारी को सीढ़ी से दिया धक्का
वहीं युवक बाहर निकलते समय होटल की सीढ़ी के पास खड़े रेस्टोरेंट कर्मचारी को धक्का दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी भी आ गए। और युवक की पिटाई कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वही इस मामले की शिकायत दोनो पक्षों ने सरकंडा थाने में की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
