
बिलासपुर,,,जिले में ग्रह मंत्री विजय शर्मा ने आईजी ऑफिस बिलासपुर में सभी पुलिस के बड़े अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में हो रहे चाकू बाजी की घटना से नाराज जाहिर करते हुए कहा कि बिलासपुर में अपराध मुक्त हो लेकिन प्रदेश की न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं जिससे न्यायधानी के लोग दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर है! बिलासपुर में मारपीट की घटना आम हो चुकी है! आलम यह है की अब छोटी छोटी बात पर चाकू निकाल लिया जाता है। कभी बीयर की बॉटल से गला रेतकर हत्या तो कभी चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया जाता है।
आपको बता दें बीते 25 अगस्त को राहुल सिंह चौहान का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी लाश पुराना बस स्टैंड के स्थित हनुमान मंदिर के पास मिली थी, वही अब पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास का ही एक वीडियो समाने आया है। जिसमे दो लोग मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहें है। क्षेत्र में हत्या की वारदात होने के बाद भी यहां खुलेआम मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले युवक ऑटो चालक है। बता दें, शहर के बीचो बीच इतनी बड़ी हत्या की वारदात होने के बावजूद भी पुराना बस स्टैंड के आस पास देर रात तक दुकान का संचालन करते है! और इसी तरह घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते है! आपको बता दे कि रात 10 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति देने के बावजूद भी दुकानदार देर रात तक दुकान खोले रखता है! जिससे इस तरह की घटना होते रहती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…

