
बिलासपुर,,, बुधवार को प्रेस क्लब पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, NSUI के मणि वैष्णव, राहुल जायसवाल,राजू यादव ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार चाहती है कि अन्याय के खिलाफ कोई आवाज ना उठाए और अगर उठाया तो जेल जाए। इस बात को साय सरकार बार-बार जनता को याद दिला रही है। चाहे सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने वाले विधायक देवेंद्र यादव की बात हो चाहे हसदेव बचाने की मांग करने वाले आदिवासियों की बात हो या फिर मासूम छात्राओं के लिए आवाज उठाने वाले राहुल हंसपाल की बात हो।
बिलासपुर के पचपेड़ी छात्रावास में जो घटना हुई वह बेहद दुखद है- खराब भोजन की शिकायत करने पर अधीक्षिका बच्चियों को बाथरूम के विडियो वायरल करने की धमकी देती है। बच्चे इसके खिलाफ धरने पर बैठते हैं तो तहसीलदार जेल भेजने की धमकी देती हैं।
मामले को संज्ञान में लेकर NSUI के छात्र नेता बच्चों के बीच पहुंचते हैं तो इनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाती है। छात्राओं को जेल भेजने की धमकी देने वाली तहसीलदार का विरोध करने पहुंचे छात्रनेता पर FIR दर्ज कर दी जाती है।उन्होंने कहाकि
बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत छात्रावास में छात्राओं द्वारा चक्काजाम और महिला तहसीलदार द्वारा
छात्राओं को जेल भेजने का वीडियो वायरल होने के अन्य के खिलाफ फर्जी मामलों में FIR दर्ज कर दी गयी। बाद वहाँ विरोध करने पहुँचे NSUI छात्रनेता राहुल हँसपाल व
छात्रनेता छात्राओं के साथ मिलकर बी ओ शिवराम टंडन, तहसीलदार माया आंचल और छात्रावास अधीक्षिका संगीता टंडन को निलंबित करने की मांग और छात्रावास में सुरक्षा की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन और धमकी की वीडियो वायरल होने के बाद छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित तो कर दिया गया मगर कुछ देर बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा पचपेड़ी थाना में कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR भी दर्ज कर दी गयी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को 5 घंटे थाने में बिठाने के बाद मुचलके में रात्रि 10 बजे छोड़ा गया।
साय सरकार को यदि अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से इतनी ही परेशानी है तो उन्हें लिखित तौर पर एक सरकारी आदेश जारी कर देना चाहिए कि साय सरकार के विरुद्ध कोई भी आवाज ना उठाये। भाजपा की साय सरकार कितना भी दमन करने का प्रयास कर ले कांग्रेस के लोग जनता के साथ खड़े हैं और उनके हक के लिए आवाज उठाने के लिए सब कुछ सहने को तैयार हैं।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
