
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरोपी किशन पटेल को बलात्कार के प्रकरण में जमानत मिलने के पश्चात् दिनांक 07.09.2024 को रात्रि 08.00 बजे अचानक प्रार्थीया के घर मे घुसकर प्रार्थीया को धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा। उसी दौरान प्रार्थीया के ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किया जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी और प्रार्थीया को धमकी देते हुए कहने लगा है तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के पश्चात् प्रार्थीया डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी
आरोपी पुनः आकर प्रार्थीया व उसके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न करे इसके पश्चात् प्रार्थीया बच्चे को लेकर ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल गयी जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरान्त बच्चे को वापस घर भेज दिया गया, आरोपी के द्वारा दिए गए धमकी के अनुरूप पुनः घटना घटित कर सकता है। सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी प्रार्थिया के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी किशन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
आरोपी 👇
किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…

