
बिलासपुर,,, जिले की शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सामान्य को बिलासपुर में एक सुरक्षित माहौल मुहैया कराने हेतु रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं । इसके परिपालन में गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवहियों में लगभग 175 गुण्डा बदमाशों की निगरानी चेक की गई तथा उनकी गतिविधियों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। प्रतिबंधक धाराओंु के अंतर्गत 76 बदमाशों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत जेल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अशांति फैलाने की आंशका पर 89 लोगों के विरूद्ध धारा 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है।

लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के कब्जे से घातक हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कासर्यवाही की गई। लम्बे समय से फरार 37 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले को सुरक्षित बिलासपुर के रूप में संवारने पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाहियॉं की जा रही हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
