
बिलासपुर,,, प्रार्थी अनिष सिंह चौहान निवासी उसलापुर थाना उपस्थित एक लिखित आवेदन पेश किया है कि दिनाक 13.09.2024 को कसडोल से काम करने के बाद अपने मोटर सायकल में अकेले बिलासपुर अपने घर आ रहा था कि रास्ते में ग्राम मस्तुरी के ठेला में गुटखा खरीदने रूका उसी समय एक लडका उम्र 20-22 वर्ष का जो सफेद शर्ट पहना था मुझे मस्तुरी मोड तक लिफट मांगा कुछ दूर पर एक मोटर सायकल खड़ी थी वही पर रूकवाया और प्रार्थी को अचानक मारने लगा और पैसे की माँग करने लगा फिर प्रार्थी घबराकर उसके मोबाईल नंबर पर 5000 रूपये मोबाईल नंबर से पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया उसके बाद भी आरोपी मारपीट कर 2500 रूपये और मांगने लगा और मारपीट किया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी खगेश कुमार साहु पिता मनसुख लाल साहू उम्र 22 साल निवासी केंवटाडीह टांगर थाना पचपेडी जिला बिलासपुर को उसके घर पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनाक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने आरोपी खगेश कुमार साहू द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनाक 14.09.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप क्रमांक 465/2024
धारा 119 (1) बीएनएस
आरोपी 👇
खगेश कुमार साहू पिता मनसुख लाल साहू उम्र 22 साल निवासी केवटाडीह टांगर थाना पचपेडी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…
