
बिलासपुर,,, पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। पीछले 3 दिन के अंदर पुलिस ने 117 किलो गांजा, 854 नशीली इंजेक्शन और 365 लीटर अवैध शराब जप्त किया है। NDPS के 5 और आबकारी एक के 25 सौदारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

कलेक्टर- एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश का असर बिलासपुर जिले में दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर कार्यवाही की गई है। नशे के इंजेक्शन, गांजा, अवैध शराब सभी पर चौतरफा प्रयास कर सभी का END TO END इन्वेस्टिगेशन कर इन कार्यों में संलिप्त अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। पीछले तीन के अंदर की गई कार्रवाई की जानकारी आज SP ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों से शेयर की की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अनुसार

1) थाना तखतपुर में 854 नग नशे के (रेक्सोजेनिक एम्पुल) इंजेक्शन जब्त किए गए और तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया। सूचना संकलन पर जानकारी मिली कि तखतपुर के ही अमित ठाकुर नशीला इंजेक्शन एम्पुल पड़रिया रोड में बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तखतपुर और Accu की टीम ने उसे घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुछताछ और उसके कार की जांच करने पर उसके पास से 54 नग रेक्सोजेसीक इंपुल जब्त किया गया। आरोपी से कड़ी पूछताछ में पता चला वह ये इंजेक्शन पथरिया निवासी महेंद्र सागर के द्वारा इसके पास पहुंचा जा रहा है। आज भी वह कुछ नशे के इंजेक्शंस (रेक्सोजेनिक एम्पुल) इसके पास लाने वाला है। पुनः एम्बुस लगाकर उस नशे के सप्लायर महेंद्र को भी घेराबंदी पकड़ा गया तथा बिक्री हेतु ले गए 300 नग नशे के इंजेक्शन और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार तथा मोटरसाइकिल को जप्त कर अप.क्र.465/2024 धारा – 21, 22 नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये एम्पुल अपनी चाची ललिता सागर के पास से लाकर सप्लाई करता है। तत्काल टीम तैयार कर बदरा ठाकुर थाना पथरिया को अग्रिम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला ललिता से लगभग 500 नग (रेक्सोजेनिक एम्पुल) जप्त कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार इस प्रकरण में एंड END TO END इन्वेस्टिगेशन कर सारे चैनलों को ध्वस्त किया जा रहा है , विवेचना और पुछताछ के दौरान अभी और भी संदिग्धों का पता चल रहा है, पूरे प्रकरण की विवेचना में समस्त संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
इस प्रकरण में कुल 854 नग नशे के इंजेक्शंस एक स्विफ्ट कार, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल कुल जुमला रकम 12,65,000 जब्त की गई है
2) थाना रतनपुर क्षेत्र में 101.7 किलो गांजा पर प्रहार
थाना रतनपुर में सरप्राइज चेकिंग के दौरान गौरेला पेंड्रा मार्ग में फारेस्ट बेरियर के पास बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिग की जा रही थी। तभी कार क्रमांक HR 51 AM 8554 स्वीफ्ट सफेंद रंग कार चालक ने गाड़ी ना रोक कर भाग गया। जिसे चेकिंग में लगे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी करके पकड़ा। गाड़ी की डिक्की से 21 पैकेट में गांजा मिला जो कुल 101 कि.ग्रा. था। पुलिस ने गांजा जप्त कर आरोपी राजेश शर्मा पिता सोमनाथ शर्मा निवासी नीमका राजस्थान को गिरफ्तार किया। प्रकरण में 101.7 कि.ग्रा.गांजा के साथ साथ घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार, तीन मोबाइल, कुल मशरूका 21 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। प्रकरण का END to END इन्वेस्टीगेशन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी ।
इसके अलावा थाना तोरवा में 10 किलो गांजा सप्लाई करते पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अभी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह थाना चकरभाठा में 2 किलो गांजा जप्त कर दो आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें अभी कार्यवाही की जा रही है। थाना मस्तूरी में भी 3 किलो गांजा जप्त कर एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
3) अवैध शराब के 13 प्रकरण में 365 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के कुल 90 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिले में विगत 3 दिनों में अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई है, जिले में अवैध शराब बेचने वालों एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध 90 प्रकरण दर्ज किए गए।
जिसमें थाना पचपेड़ी में तीन आबकारी एक्ट के प्रकरण में कल 184 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
थाना सीपत में दो प्रकरणों में कल 110 लीटर अवैध शराब जब्त कर चार आरोपियों के गिरफ्तारी की गई।
थाना सिरगिट्टी में दो प्रकरणों में 32 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
थाना कोटा में 22 लीटर शराब जब कर एक प्रकरण में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
थाना मस्तूरी के तीन प्रकरण में 17 लीटर शराब जप्त कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

