
बिलासपुर,,, प्रार्थी दुर्गेशदास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने आया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर उसके सिर, दाहिने हाथ कान, कमर के पास चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 15.09.2024 को सूचना मिला कि आरोपी समीर उर्फ बाबू अली धारदार चाकू लेकर प्रकरण के प्रार्थी तथा गवाहों को पुनः डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकण्डा को आज दिनांक 15.09.2024 को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 1025/2024, धारा -296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी 👇
समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

