
आम जनता से अपील
ऐसे किसी भी संदिग्ध चोरी की वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देवें,,
बिलासपुर,,, थाना सकरी अपराध क्रमांक 673 / 24 धारा 305 (a) 331 (4) बीएनएस , प्रार्थी दिनेश साहू पिता विजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के सामने सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 16/9 /24 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपनी बजाज पल्सर मोटर साइकिल एन एस 125 , क्रमांक सीजी 10 BM 6898 को अपने घर के अंदर खड़ी किया था सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल घर पर नहीं थी कोई अज्ञात चोर, घर में खड़ी हुई पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305 ए 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , विवेचना के दौरान सकरी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की चोरी गई मोटरसाइकिल को आदतन आरोपी मनीष यादव उर्फ चूसली पिता यशवंत यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बंधवा पारा सकरी एवं अजय साहू पिता महेंद्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास सकरी तथा मोनू उर्फ महेंद्र प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी सकरी के द्वारा चोरी कर तालाब में छुपा कर रखा गया है ! मुखबीर की सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS)को अवगत कराकर एवं कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश प्राप्त कर संदेहियो से पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल को बंधवा तालाब सकरी से तीनों आरोपियों के निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण को सुलझाने में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सुमंत कश्यप आरक्षक वीरेंद्र कौशिक थाना सकरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही,
आम जनता से अपील
ऐसे किसी भी संदिग्ध चोरी की वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देवें
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
