
बिलासपुर,,, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर हमला करते हुए कहा है कि, प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री बिलासपुर आते है और केवल चाय पी के चले जाते है उनका स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं दिखता है तभी चाहे मलेरिया,डायरिया,डेंगू और स्वाइन फ़्लू और टीकाकरण से हुई मौतों पर चुप्पी साधे हुए है और अपनी जिम्मदारियों से बचने का प्रयास कर रहे है, कुछ सवालों का उत्तर अवश्य दे स्वास्थ्य मंत्री जी –
– क्या CIMS पूरी तरह बीमार हो चुका है,क्या आगे ठीक होगा ?
– CIMS में लापरवाही से हुई मौतों पर जाँच और कार्यवाही करेंगे ?
– CIMS में उपकरण खराब क्यों है और मरीज़ों को रेफेर क्यों किया जा रहा है,कब तक उपकरण ठीक होंगे ?
– जिला हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट बंद है,क्यों बार बार खराब हो रहा है ?
– बिलासपुर में टीकाकरण से हुई मासूम बच्चों की मौत पर बनाई जाँच समिति की रिपोर्ट का खुलासा करेंगे, और क्या दोषियों पर कार्यवाही करेंगे ?
– अटैचमेंट के कारण कितने डॉक्टर्स बिलासपुर में है और क्या उनको वापस अपनी जगह में भेजेंगे ?
– मलेरिया,डायरिया,स्वाइन फ़्लू और डेंगू से हुई मौतों का आँकड़ा सार्वजनिक करेंगे ?
– जनसंपर्क निधि के दुरुपयोग की शिकायत है क्या इसका खुलासा करेंगे ?
– नया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कब तक शुरू होगा ?
– मासूम बच्चों की मौत जो हुई है उस पर क्या सरकार परिजनों को मुआवज़ा देगी ?
– आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत है क्या इस पर कार्यवाही करेंगे ?
– बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि फण्ड पर्याप्त नहीं है क्या ये बात सही है ?
शैलेश पाण्डेय ने कहा है कि, स्वाथ्य मंत्री जी मैं उम्मीद करता हूँ और जनता की तरफ़ से अपील भी करता हूँ कि आप ज़िम्मेदारीपूर्वक सभी प्रश्नों का सही जवाब देंगे और बिलासपुर जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में वेंटिलेटर में आ गया है उसको वापस स्वस्थ करेंगे..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
