
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पेट्रोलिंग पार्टी ने इमली पारा रोड से रायपुर जा रही एक ट्रक को पकड़ा है! ट्रक को पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि इसमें रेलवे की संपत्ति अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। यह ट्रक शहर के चर्चित कबाड़ी छोटू पांडे से जुड़ा बताया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत आरोपी और ट्रक को बिलासपुर रेलवे आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अधिकारी ने पुष्टि की कि ट्रक में मिला कबाड़ रेलवे का है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पकड़े गए कबाड़ का संबंध छोटू पांडे नामक एक व्यक्ति से है, जो शहर के चर्चित कबाड़ियों में से एक है। छोटू पांडे का नाम पहले भी अवैध कबाड़ के मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और रेलवे एक्ट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने कहा,हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रेलवे की संपत्ति की इस चोरी में संलिप्त हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
