
बिलासपुर,,, मृतक हरिओम की हत्या करने वाले 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर हरिओम सिंह को डंडे से पिटा, जब वह अधमरा हो गया तो उसे गली में फेंककर भाग गए। बाद में उसकी मौत हो गई।

मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना तारबाहर में पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। जांच के दौरान प्रकरण में मृतक हरिओम की मृत्यु संदिग्ध होने से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गंभीरता से जांच करने के लिए निर्देशित किया था। उनके निर्देश पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 333/2024 धारा-103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति से लेनदेन के संबंध में विवाद था। घटना दिनांक को आरोपियो ने फोन किया गया था। मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान संदेहियों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों का बयान लेकर घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल और डण्डा को जप्त किया गया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरूद्दीन एवं श्रवण टंडन प्रआर. आतिष मुरली भार्गव,आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
आरोपी 👇👇
1,सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल सा. यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी
2,सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल सा. पथर्रीपारा कोरबा चौकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी
3, संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल सा. मोपका चैक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा 4,तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल सा. राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा
5,दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल सा. लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास
6,हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल सा. चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.14वोट के टाइम नारियल, अब जनता को नाली वाला पानी! युवा कांग्रेस बोली- महापौर पूजा विधानी दो दिन में सुधरो, नहीं तो वार्ड का ‘स्पेशल गंदा पानी’ पिलाकर करेंगे स्वागत…
Uncategorized2026.06.14सांप से ज्यादा जहरीले निकले वकील-डॉक्टर! बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, जहरखुरानी मौतों को बना दिया नागदंश, करोड़ों डकारने वाले रैकेट पर FIR की तैयारी…
Uncategorized2026.06.14समझौते का ‘प्रेशर’ पड़ा भारी! दुष्कर्म केस में घिरे सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह पर फिर गरजा सिस्टम, पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एसएसपी जांच के आदेश से मचा हड़कंप, लोगों ने कहा- “कानून नहीं, खुद की चलाते हैं साहब…
Uncategorized2026.06.14दरवाजा खुला रह गया, चोरों ने समझा खजाना मिलेगा! लेकिन हाथ लगी जंग लगी मसाला मशीन और कबाड़ से भरे कार्टून। CCTV में कैद हुए ‘कबाड़ी चोर’, पीड़ित बोला— “इतना भी कीमती नहीं था कि थाने दौड़ता…
