
बिलासपुर,,, कुछ दिनों पहले रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान उन्होंने दीवार में लिखे सुसाइड नोट में सोसायटी अध्यक्ष की प्रताड़ना से यह कदम उठाना लिखा था। रतनपुर पुलिस को विवेचना के दौरान पता चला कि 20 हजार रुपए उधार की रकम वसूलने के लिए अध्यक्ष दंपती को प्रताड़ित करता था। रतनपुर पुलिस ने अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी परसराम देवांगन उम्र 60 वर्ष और उसकी पत्नी पार्वती देवांगन उम्र 56 वर्ष एक वर्ष पूर्व बिलासपुर जिले के ग्राम लखराम में रहने लगे थे। देवांगन समाज के भवन में रहकर दोनों बुनकर सहकारी समिति में काम करते थे। दंपती ने 27 सितंबर की रात दीवार में एक सुसाइड नोट लिखा था। वहीं फांसी लगाकर दंपती ने खुदकुशी कर ली

28 सितंबर की सुबह लोगों ने फंदे में झूलते हुए पति-पत्नी का शव देखा था। वहीं दीवार में लिखा था कि सोसायटी अध्यक्ष सतीश देवांगन ही इस कदम की वजह है। रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि अध्यक्ष ने दंपती को 20 हजार रुपए उधार दिया था। अपनी रकम वसूलने के लिए उन्हें प्रताड़ित करता था। यहां तक उन्हें भवन खाली कराने की धमकी देता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी ने खुदकुशी की है। रतनपुर पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीश कुमार देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम लखराम, वर्तमान में बंधवापारा अरविंद नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सेंट्रल जेल फिर सवालों के घेरे में! गैस भट्टी में कूदकर सजायाफ्ता बंदी की मौत की खबर, लगातार हो रही मौतों से बढ़ी चिंता; लापरवाही, सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.07.29डिलीवरी बनी दर्द की दास्तान! पेंडलवार हॉस्पिटल पर बड़ा लापरवाही का आरोप, महिला के पेट में छोड़े सिलाई के धागे; दूसरी सर्जरी से निकले, CMHO का नोटिस, जांच शुरू, कार्रवाई की तलवार लटकी…
Uncategorized2026.07.29फेसबुक पर हुई दोस्ती, फॉरेक्स ने डुबोई जिंदगी! करोड़ों के मुनाफे के सपने दिखाकर वकील से 47.60 लाख उड़ाए, अब साइबर ठगों की तलाश में पुलिस…
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
