
बिलासपुर,,, बिलासपुर स्थित महेश स्वीट्स पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। टीम ने दुकान से कई मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। हालांकि जांच के दौरान टीम को दुकान में मौजूद प्रोडक्टस में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

दरअसल, दो दिन पहले एक ग्राहक ने महेश स्वीट्स के खिलाफ खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राहक ने बताया था

कि महेश स्वीट्स से खरीदी गई मिठाइयों से कीड़े निकले थे। जिसके बाद विभाग एक्शन में आया था। विभाग ने दुकान से मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। – विभाग ने दुकान से मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए हैं।

सोशल मीडिया पर की थी शिकायत पूरा मामला 31 अक्टूबर का है। तारबाहर के रहने वाले विशाल शर्मा ने महेश स्वीट्स से 1 किलो रसमलाई, 1 किलो रसगुल्ला और 1 किलो काजू कतली खरीदी थी। दीवाली पूजा के बाद जब मिठाई के डिब्बे खोले गए तो रस मलाई में कीड़े मौजूद थे।

विशाल ने इसकी जानकारी महेश स्वीट्स के संचालक को दी। जिस पर संचालक की ओर से जवाब आया कि हर मिठाई जांच के बाद ही ग्राहकों को दी जाती है। इस जवाब से असंतुष्ट विशाल ने पूरे मामले की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए खाद्य विभाग से की थी।

पहले भी महेश स्वीट्स पर हो चुकी है कार्रवाई
महेश स्वीट्स पर इससे पहले भी कई मर्तबा घटिया स्तर की मिठाइयां और मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ समय पहले दुकान में पनीर पेपर में लिपटे हुए मिले थे। जिसके बाद दुकान पर एक लाख रूपए जुर्माना लगाया गया था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
