
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर विकासखण्ड क्षेत्र के लमेर स्थित मिडिल स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बच्चों के भोजन के लिए खाना बनाते वक्त अचानक प्रेशर कुकर फट गया, जिससे रसोइया तितरी बाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तितरी बाई पटेल को उप स्वास्थ्य केंद्र लाने के बाद एक और परेशानी सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौके से गायब थे। अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने उपचार में देरी का खतरा पैदा कर दिया, जिससे परिजन और स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए। जैसे ही यह मामला खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू तक पहुंचा, वे स्वयं मौके पर पहुंचे और घायल महिला का उपचार किया। इसके साथ ही बीएमओ ने ड्यूटी से अनुपस्थित दो रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर्स को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीएमओ ने कहा कि अस्पताल की ड्यूटी से गैरहाजिर रहना मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है, और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सिम्स अस्पताल बिलासपुर में तितरी बाई पटेल का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
UncategorizedNovember 21, 2026अकाश विहार में रास्ते पर ‘कब्जे की दीवार, 50 परिवारों की राह रोकी, अपने ही घर पहुंचने को तरसे रहवासी, नगर निगम का नोटिस भी बेअसर, आखिर किसकी शह पर बंद है कॉलोनी का मुख्य रास्ता?
