Sun. Nov 22nd, 2026

हाईप्रोफाइल 17 जुआड़ी गिरफ्तार, शहर के क्रांति नगर के मकान में चल रहा था, जुआ ACCU और तारबहार टीम ने 3,45,000 नगदी और 52 परी किया जप्त…

बिलासपुर,,,, जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर दीपावली के दौरान जुआ रोकने का अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की जिसमे ACCU और तारबाहर पुलिस ने मंगलवार की रात शहर के पाश इलाके के एक मकान में दबिश दे कर जुए फड़ से 17 युवकों को जुआ खेलते पकड़ा है। 3 लाख 45 हजार रुपए फड़ से जप्त किए गए है! सभी के खिलाफ जुए एक्ट और अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है! इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली थी कि क्रांति नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं! सूचना मिलने पर ACCU और तारबहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर मकान में धावा बोला और मौके पर 17 युवकों को ताशपत्ती जुआ खेलते गिरफ्तार की जुआरियों के कब्जे से 3,45,000 हजार रुपए नगदी जप्त किया गया है सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार कि गई तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया ।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed