
बिलासपुर,,, हाईकोर्ट ने बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन के मामले को गंभीर से लिया गया है! हाई कोर्ट ने अरपा नदी में हो रहे लगातार अवैध उत्खनन पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है! रेत के अवैध उत्खनन को लेकर लगी याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डबल बैंच में बुधवार को सुनवाई हुई. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कैसे पर्यावरण का संरक्षण हो पाएगा जब पर्यावरण की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
उन्होंने कहा की विभाग आंखें बंद कर बैठा हुआ है. वहीं इस मामले में खनिज विभाग के सचिव से शपथपत्र में जवाब भी तलब किया है. उन्होंने बेहद स्पष्ट और सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि शपथ पत्र में यह स्पष्ट करें कि अवैध उत्खनन से व्यक्तिगत कार्रवाई और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना की क्या कार्रवाई की गई है?
दरअसल, अरपा अर्पण महा अभियान समिति और अन्य याचिका पर लगातार सुनवाई चल रही है. अरपा अर्पण महाअभियान के वकील अंकित पांडे ने 1 जनवरी 2024 से लेकर 7 सितंबर 2024 तक की खबर का कवरिंग मेमो डीबी के सामने पेश किया. वहीं चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने भी लोखंडी में अवैध उत्खनन की खबर पर संज्ञान लिया. इस मामले में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी.

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
UncategorizedNovember 21, 2026अकाश विहार में रास्ते पर ‘कब्जे की दीवार, 50 परिवारों की राह रोकी, अपने ही घर पहुंचने को तरसे रहवासी, नगर निगम का नोटिस भी बेअसर, आखिर किसकी शह पर बंद है कॉलोनी का मुख्य रास्ता?
