
बिलासपुर,,, जिले के माँ महामाया मंदिर परिसर में एक महिला से चिल्हर पैसे मांगने के मामले में पुलिस के एक आरक्षक की नाकामी सामने आई है! यह घटना तब हुई जब एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने महिला से महज 200 रुपए लेकर उसे बहाने से चुराकर भाग निकला! इस बीच मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ, जिसके बाद एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया और दोषी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में हुई! जो मंदिर में ड्यूटी पर तैनात था! उसे पुलिस लाइन से ड्यूटी पर भेजा गया था! घटना के समय वह नशे की हालत में था! और इसी दौरान उसने महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर पैसे छीन लिए!
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर आरक्षक सुरेश पाण्डेय की करतूत दिखाई दी! जिसके बाद एसपी ने तुरंत ही इस मामले की पुष्टि की और सुरेश पांडेय को निलंबित कर दिया। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है! इस घटना ने पुलिस प्रशासन की छवि को एक और धक्का पहुँचाया है! और पुलिस विभाग इस पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है
स्थानीय नागरिकों और मंदिर परिसर में रहनेवाले लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है! और दोषी आरक्षक के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई यह त्वरित कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि वह ऐसे मामलों में संजीदगी से निपटेगा और कोई भी दोषी पुलिसकर्मी बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

