
बिलासपुर,,, सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है! जिसके परिपालन में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया था!

मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गई

जहां एक मकान में मोबाईल फोन के माध्यम से भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे जिन्हे रंगे हाथ पकडा गया जिनके कब्जे से 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग की पैड समेत कुल 14 नग मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, 01 नग रिमोट, 01 डिश टीवी एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल जुमला लगभग 80,000 का सामान व लाखो की सटटा पटटी को जप्त किया गया।

आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया कि आरोपी आनलाईन एप के माध्यम से किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था जिसमे आरोपी का कई लोगो से लाखो का लेनदेन होना पता चला है। जिसके बारे मे पुरी जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगो के नाम सामने आने की संभावना है। आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
आरोपी 👇👇
1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 वर्ष
2. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल
दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि यादव, रवि शर्मा, रौनक पांडे, मनोज बघेल , मनीष सिंह, विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही l
05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग कीपैड मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, एक नग रिमोट, एक डिश टीवही एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल लगभग 80,000 रू. का मशूरका जप्त
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
