
बिलासपुर,,, सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाले ग्रामीण के घर किसी ने बंदन में रंगे नींबू, मिर्च रख दिया! इसके साथ ही मरी हुई मुर्गी के नीचे एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ा है! इसमें घर में रहने वाले किसी व्यक्ति को लड़की को लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है! साथ ही उस लड़की पर ग्रह बाधा के कारण परिवार वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है! इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई है!
दरअसल सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम पंधी में रहने वाले वृंदा केंवट किसान हैं! रविवार की रात किसी ने उनके आंगन में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी! इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है! पत्र में किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है! साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है! किसान ने इसकी शिकायत थाने में की है! इस पर पुलिस की टीम जांच के लिए गांव पहुंच गई! पुलिस की टीम ने गांव के लोगों से पूछताछ की है! इसके साथ ही किसान के परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई! इसमें गांव के लोगों ने बताया कि वृंदा का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है! इधर घर के लोगों ने भी किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है! पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं! इसके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है!
सात महीने पहले हुई थी चोरी, काट दिया था कान
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही एक टीम को गांव भेजा गया! पूछताछ में पता चला है! कि मई महीने में वृंदा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था! इस दौरान परिवार के सदस्य आंगन में ही सो रहे थे! रात को किसी ने उनकी बाइक पार कर दी! साथ ही दुल्हे पर जानलेवा हमला करते हुए उनका कान काट दिया गया था! इसकी भनक परिवार के सदस्यों को नहीं लगी! चोरों के भागने के बाद दुल्हे की नींद खुली! कान से बहते खून को देखकर परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया! साथ ही घटना की शिकायत सीपत थाने में की गई! रविवार आठ दिसंबर की रात हुई घटना को भी मई महीने में हुई चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है!
नींबू, मिर्च और मरी मुर्गी के साथ धमकी भरा पत्र
ग्रामीण के आंगन में नींबू, मिर्च और मरी मुर्गी के साथ धमकी भरा पत्र छोड़ने की शिकायत मिली है! इससे पहले भी उनके घर चोरी हुई! साथ ही उनका कान काट दिया गया था! पूरी सर्तकता के साथ मामले की जांच की जा रही है! कुछ संदिग्ध नंबरों की जानकारी मिली है! इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रहा है!
पुलिस से बारीकी से जांच करने की मांग
ग्रामीणों का कहना है! कि कुछ भी हो सकता है! लेकिन इसमें पुलिस को बारीकी से जांच करना चाहिए! और इसका पता लगाना चाहिए! कि आखिर कौन कर रहा है! यह सब,इस तरह की हरकत करने वाले को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा! बल्कि कड़ी से कड़ी सजा दी जाए! इस मामले को सीपत पुलिस गंभीरता से लेकर जांच कर रही है! कुछ संदेही नंबर मिले है! जिसको C.D.R में डाला गया है! चूंकि परिजनों ने दहशत में रहकर जादूटोना का आरोप लगाया है! इसलिए इस पुलिस सर्तकता और गंभीर होकर जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
