
बिलासपुर,, 13.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मुक्तिधाम अटल आवास मंे एक व्यक्ति स्कूटी के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ बिक्री हेतु रखा है, ग्राहक का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मौके पर एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 8174 में बैठे मिला, जिसकी विधिवत् तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की के अंदर एक प्लास्टिक बोरी अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा जुमला 1 किलो 600 ग्राम किमती 16000रू. का बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु लाकर रखना बताया। जिससे विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

अप.क्र. – 592/2024, धारा – 20बी, एनडीपीएस एक्ट
आरोपी 👇👇
निखिल महरोलिया पिता अजय महरोलिया उम्र 19 वर्ष निवासी चंद्रमौली मंदिर क सामने बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
