
00 एक हाथ से लाठी थामे और दूसरे हाथ से पत्नि का हाथ थामे धजाराम पीछले 17 वर्षो से अधिकारियो से न्याय की गुहार लगा रहे है…
बिलासपुर,,, 84 वर्षीय बुजुर्ग दंपति धजाराम और रामेश्वरी बाई पीछले 17 वर्षो से न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है! संवेदनशील जिला प्रशासन तक कई बार न्याय की गुहार लगाने के बाद भी बुजुर्ग दंपति को न्याय नहीं मिल पाना समझ से परे की बात है! दरसल पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के दर्राभाठा गांव से जुड़ा हुआ है! यहां के निवासी 84 वर्षीय धजाराम और उसकी पत्नि रामेश्वरी बाई सन 2013 में कमाने खाने के लिए परदेश गए हुवे थे! इस दौरान उनके पड़ोसी गोविंदराम सोनवानी और उनके पुत्र राहुल सोनवानी जो कि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भी है! जिसके द्वारा बुजुर्ग दंपति की जमीन पर कब्जा करते हुवे अवैध रुप से मकान का निर्माण करा लिया गया! वापस लौटने पर धजाराम और उनकी पत्नि ने अवैध निर्माण का विरोध करते हुवे सीपत थाने में शिकायत दर्ज़ कराई! साथ ही उन्होने इस मामले को लेकर न्यायलय में परिवाद भी दायर किया इसके बाद पीछले 17 वर्षो से कब्जा की गई जमीन को खाली कराने बुजुर्ग दंपति कोर्ट कचहरी और थाने का चक्कर काटते रहे! इसके बावजूद उन्हें न्याय नही मिल सका है! इन 17 वर्षों में अनगिनतबर बुजुर्ग दंपत्ति से भाजपा नेता और उनके परिवार जनों द्वारा मारपीट भी की जा चुकी है! जिस पर असहाय बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा कई बार थाने में शिकायत भी की गई है! 80 प्रतिशत आंख से अंधे, हाथ में लाठी थामे और दूसरे हाथ से पत्नि का हाथ थामे धजाराम पीछले 17 वर्षो से अधिकारियो से न्याय की गुहार लगा रहा! तखतपुर विधनसभा छेत्र में गुरुवार को अयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य्मंत्री विष्णु देव साय ने अच्छे कार्य के लिए जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर अवनीश शरण की सराहना की है! बुजुर्ग दंपति ने कई बार जिला प्रशासन से भी जमीन का कब्जा वापस दिलाने की गुहार लगाई है! ऐसे में देखना ये होगा की संवेदनशील कलेक्टर अवनीश शरण बुजुर्ग दंपति को न्याय दिलाने की पहल करते है! या इन्हे किसी तरह दर-दर की ठोकरें खाने के लिए इनके हाल पर छोड़ दिया जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
