
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवम आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे!


उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई! कि जिले की नगरीय निकायो में प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 5,80,368 मतदाता थे! जबकि अंतिम प्रकाशन के उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,89,003 हो गई है! अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया गया! इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 1116 मतदाताओं का नाम विलोपितकिया गया। इसके उपरांत मतदाताओं की कुल संख्या में 8,635 की वृद्धि हुई है! बैठक में यह भी बताया गया कि सभी नगरीय निकायों की मतदाता सूचियो की एक एक प्रति मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क दी जायेगी! जिसे स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है!
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन भी दिनांक 13 दिसंबर को किया जा चुका है! जिसके अनुसार पुनरीक्षण उपरांत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 869593 है, जबकि प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान यह संख्या 8,46,824 थी! इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 197 मतदाताओं का विलोपन पश्चात मतदाताओं की संख्या में 22,769 की वृद्धि दर्ज की गई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
