
बिलासपुर,,,, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग ने भरमार बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर मौजूद महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले की है। मोहल्ले में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग का अपने चाचा अल्ताफ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले आशीष शिकारी उम्र 21 वर्ष अपने दादी अशोक बाई के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद जारी रहा। इसी दौरान नाबालिग ने अपने दादा रामशरण के घर से उनकी लाइसेंसी भरमार बंदूक उठाई और जमीन की ओर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे से आशीष और अशोक बाई घायल हो गए। घायलों ने घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया। घायल आशीष और अशोक बाई का इलाज कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
