Thu. Oct 22nd, 2026

दो और राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई,,मिले की गई सील,साथ बिजली सप्लाई भी काटे, बड़ी मात्रा में धान, चावल का स्टॉक जप्त…


बिलासपुर,,,, जिला प्रशासन की टीम ने आज दो और राईस मिलों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की! दोनों राईस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए!

मीलें सील कर दी गई! कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है। बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए!

खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज दो राईस मिल-श्रीजी राईस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीजी राईस मिल के संचालक श्री जुगल किशोर पालीवाल हैं। उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा, संचालक गौरव अग्रवाल की राईस मिल भी सील कर बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया। उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता का आरोप लगा है। जिला प्रशासन की टीम में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुये। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने असहयोग करने वाले राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed