
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोहदापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा है! सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई D.M.F (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में हो रही है!

मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापामारी
गरियाबंद के मैनपुर इलाके में ईडी ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर छापा डाला। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में 10 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं!

संपत्ति खरीद के आरोपों की जांच
मैनपुर में इकबाल मेमन के बेटे गुलाम मेमन पर आरोप है कि बेरोजगारी के बावजूद उसने पिछले डेढ़ साल में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी। ग्रामीणों ने ईडी को शिकायत देकर इस मामले की जांच की मांग की थी!

राइस मिल विवाद बना कार्रवाई का आधार
गुलाम मेमन द्वारा मैनपुर के जाड़ापदर में बनाई जा रही राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। इस विवाद ने ईडी का ध्यान खींचा, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
चर्चित नामों से जुड़ा मामला
शिकायत में गुलाम मेमन को चर्चित अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया गया है। मामले में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आने की संभावना है।
E D की गाड़ियों से घिरे ठिकाने
मोहदापारा और मैनपुर में ईडी की टीम भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है।
इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
