
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है! जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं C.S.P. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के साथ सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 19.12.2024 को सूचना मिला कि बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा एवं चांटीडीह में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा सट्टा पट्टी खिलवा रहे हैं, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुयेमुखबीर के निशानदेही पर रामायण चौक चांटीडीह में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं बंधवापारा में हरिश वंशकार को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिनसे पूछताछ किया गया जिनके द्वारा देवेन्द्र सोनी के कहने पर मजदूरी में सट्टा लिखना बताये, जिनकी तलाशी पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 2500रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत् संगठित रूप से अपराध कराने पर देवेन्द्र सोनी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय एवं हरिश वंशकार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
आरोपी 👇👇
1,जितेन्द्र कुमार पाण्डेय पिता मदन लाल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.
2,हरिश वंशकार पिता स्व. सुन्दर लाल वंशकार उम्र 35 वर्ष निवासी बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र.- 1612/2024 धारा – 6(क) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112 बीएनएस,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
