
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तालुर गांव में महतारी वंदना योजना के तहत एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है! जानकारी के मुताबिक, इस मामले को एक एक्स यूज़र द्वारा साझा किए गए! स्क्रीनशॉट ने उजागर किया! इस घटना में सनी लियोनी और जॉन सीना जैसे नामों का फर्जी इस्तेमाल करते हुए योजना के तहत आवेदन किए गए थे!

सनी लियोनी के नाम पर फर्जी आवेदन
मामले में पता चला कि सनी लियोनी, पति जॉन सीना के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन डाला गया! आवेदन को सुपरवाइज़र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित किया और आगे भेज दिया! इसके बाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमति जोशी की आईडी से यह आवेदन सिस्टम में पंजीकृत किया गया!
आरोपी की पहचान और फर्जीवाड़े का खुलासा
जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि इस फर्जीवाड़े के पीछे वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति का हाथ है! उसने सनी लियोनी के नाम से आवेदन और बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर योजना के तहत राशि हासिल करने की कोशिश की!
योजनाओं में पारदर्शिता पर सवाल
यह घटना सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में निगरानी और पारदर्शिता की कमी को उजागर करती है!.महतारी वंदना योजना, जो गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है! इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो रही है!
स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमति जोशी और संबंधित सुपरवाइज़र की भूमिका की भी जांच की जा रही है! साथ ही आरोपी वीरेंद्र जोशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है! इस घटना ने योजनाओं के दुरुपयोग और सरकारी प्रक्रियाओं में फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों की पोल खोल दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
