
बिलासपुर,,, अवैध रूप से भंडारित धान के ठिकानों पर आज फिर दबिश दी गई। पांच दुकानों से 164 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध रूप से भंडारित धान को समितियों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके पहले वे धरा गए।
खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम लूफा में राजस्व एवं मण्डी विभाग द्वारा सत्यम गुप्ता के गोदाम में उपलब्ध 39 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत कार्रवाई की गई। तहसील बेलतरा के ग्राम सेलर में स्थित पिंटू ट्रेडर्स में उपलब्ध 45 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया गया था,


जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्रवाई की गई। उप-तहसील गनियारी के ग्राम भरारी में स्थित साहू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे बरामद कर मण्डी अधिनियम् के तहत् प्रकरण दर्ज की गई। तहसील मस्तूरी के ग्राम वेद-परसदा में स्थित गोलू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया। उसके पास इसका कोई दस्तावेज नहीं था। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् मामला बनाया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में स्थित साहू किराना दुकान में उपलब्ध 40 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
