
बिलासपुर,,, जिले में 6 वर्षीय मासूम के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है! जहाँ मासूम के अपहरण व हत्या की आशंका जताई जा रही है! सौतेले पिता पर मासूम के अपहरण व हत्या का शक है! पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है! सौतेले पिता को हिरासत में लेकर मासूम के संबंध में पूछताछ की जा रही है! दरअसल, मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना पुलिस चौकी का है! जहां खोंगसरा के आमागोहन निवासी 6 वर्षीय मासूम बीते कुछ दिनों से मिसिंग (गायब) है! बताया जा रहा है! मासूम अपनी मां के साथ रहता था! इसी बीच बीते 22 दिसम्बर को मासूम अचानक गायब हो गया! मां ने अपने स्तर पर मासूम की खोजबीन की! लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया, मासूम की मां ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में दर्ज कराई! पुलिस ने मामले में जांच शुरू किया! जांच में मासूम के सौतेले पिता गौरव साहू को शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है! बताया जा रहा है! मासूम की मां का पहला पति नहीं है!
इधर जांजगीर के कैथा निवासी गौरव साहू की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है! लिहाजा दोनों एक साथ रहते थे! गौरव महिला और उसके बच्चे को बीते दिनों अपने गांव ले गया था! लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण महिला बच्चे के साथ वापस आ गई थी! गौरव महिला को वापस अपने साथ ले जाना चाहता था! लेकिन बच्चे के कारण महिला उसके साथ जाना नहीं चाहती थी! ऐसे में मासूम के मिसिंग होने का सीधा शक उसके सौतेले पिता पर है! पूछताछ के दौरान गौरव साहू की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं! बार- बार वो अपना बयान बदल रहा है! पहले उसने पुलिस को मासूम को जांजगीर और कोरबा में रखने की बात बताई! लेकिन वहां जब मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया तब अब वो मासूम की हत्या कर लाश भनवारटंक के जंगल में फेंकने की बात कह रहा है! सौतेले पिता गौरव साहू के बयान के आधार पर पुलिस की टीम अब भनवारटंक के जंगल में मासूम की फेंकने की बात कह रहा है। सौतेले पिता गौरव साहू के बयान के आधार पर पुलिस की टीम अब भनवारटंकक के जंगल में मासूम की पातासाजी कर रही है! फिलहाल मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है! पुलिस की जांच जारी है! बहरहाल मासूम का सुराग मिलने के बाद ही घटना का खुलासा पुलिस कर पाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
