
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.12.2024 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी विक्की बसोड़ निवासी अशोक नगर एवं आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय निवासी चांटीडीह एवं आरोपी हरिश वंशकार निवासी बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा सरकण्डा चोरी छिपे सट्टा पट्टी लिख रहे हैं, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, प्रकरण मंे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर देवेन्द्र सोनी निवासी अशोक नगर सरकण्डा के द्वारा मजदूरी में सट्टा पट्टी लिखवाना बताने पर संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी देवेन्द्र सोनी पिता महानंद सोनी निवासी अशोक नगर सरकण्डा की पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 27.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि देवेन्द्र सोनी सीपत चौक के पास खड़ा है किसी का ंइंतजार कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराने पर, आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी देवेन्द्र सोनी को घेराबंदी कर सीपत चौक सरकण्डा मंे पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी:- 👇👇
देवेन्द्र सोनी पिता महानंद सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
