Thu. Oct 22nd, 2026

धारदार फरसा लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार,, आरोपी के कब्जे से फरसा जप्त…..

बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है। कि दिनांक 27.12.2024 को भ्रमण दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था, दौरान भ्रमण के सोनू पान ठेला के पास देवरीडीह में आकाश तांबे द्वारा लोहे का फरसा लहराकर राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर  राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी आकाश तांबे को सोनू पान ठेला देवरीडीह के पास से पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लोहे का फरसा जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी  👇👇

1, आकाश तांबे पिता राजू तांबे उम्र 22 साल निवासी सोनू पान ठेला के पास देवरीडीह

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed