
बिलासपुर,,, एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई, जिसने प्रशासनिक हलचल मचा दी! इस खबर का असर मंत्रालय तक पहुंचा! जिसने तत्काल मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया! खबर में बताया गया था! कि कांग्रेसी शासनकाल में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर में संयुक्त संचालक के तहत एक उप अभियंता मयूर गेमनानी, जो पिछले 5 सालों से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे! उन्हें अपने पद से हटाया गया है! मयूर गेमनानी का यह कार्यकाल कथित तौर पर राजनैतिक संरक्षण के तहत था! और उन्होंने बिना किसी वैध कारण के लंबे समय तक अपने स्थान पर बने रहने का प्रयास किया था!


मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मयूर गेमनानी को तत्काल उनके पद से मुक्त कर दिया! उन्हें अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है! इस निर्णय का उद्देश्य सरकारी सेवा में अनुशासन बनाए रखना और किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रभाव से बचना था! जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे!
यह कदम न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! बल्कि यह भी दर्शाता है! कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है! इस घटनाक्रम के बाद, यह साफ हो गया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना उचित कारण के अपने पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी! चाहे वह किसी भी राजनीतिक प्रभाव के तहत क्यों न हो!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
