
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना! इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी! कलेक्टर ने आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए!


साप्ताहिक जनदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर में सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी श्रीमती राजकिशोरी एक्का ने पदोन्नति हेतु बंद लिफाफा खोलने कलेक्टर को आवेदन दिया! उन्होंने बताया कि 2017 में हुई पदोन्नति में उनका नाम शामिल है! लेकिन पदोन्नित हेतु बंद लिफाफा अभी तक नहीं खोला गया है! कलेक्टर ने आवेदन सीईओ को भेजा!

विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक बालक शाला भरनी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत रामकुमार कौशिक द्वारा वेतन बहाल कराने आवेदन दिया गया! उन्होंने बताया कि संबंधित बैंक द्वारा बिना कारण बताए खाता संचालन पर रोक लगा दी गई है!

विकासखंड कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरतराई में कार्यरत सहायक शिक्षिका श्रीमती चुलेश जांगड़े द्वारा पारिवारिक कारणों से वर्तमान स्थान से पोस्टिंग विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर उसलापुर में कराने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया! कलेक्टर ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए डीईओ को भेजा! जनपद पंचायत मस्तूरी में कलेक्टर दर से कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार पाण्डेय ने बिना सूचना दिए! ऑपरेटर के कार्य से बेदखल करने की शिकायत कलेक्टर से की! जिला पंजीयक कार्यालय में 18 वर्षो से अंशकालीन फर्राश के पद पर कार्यरत सुनीत कुमार कमल ने श्रम सम्मान की राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
