
बिलासपुर,,,रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में यात्री संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” शुरू किया गया है! इस अभियान के तहत यात्री सामानों की चोरी करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है!

इसी कड़ी में तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर को मुख्यालय से विशेष निर्देश दिए गए हैं! वर्ष 2024 में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हुए यात्री संबंधित अपराधों का विश्लेषण कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए तीनों मंडलों में स्पेशल टास्क टीम बनाई गई है! साथ ही, प्रत्येक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट स्तर पर टीम और अपराध गुप्तचर शाखाओं को भी सक्रिय किया गया है!

इस अभियान के तहत बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे बड़े स्टेशनों पर पिछले एक सप्ताह में यात्रियों से जुड़े अपराधों में शामिल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! ये आरोपी मुख्य रूप से मोबाइल चोरी और पाकेटमारी जैसे अपराधों में लिप्त पाए गए! सभी आरोपियों को शासकीय रेलवे पुलिस को आगे की कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया है!
यह अभियान यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
