
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी विकास रोहरा को गिरफ्तार किया है! घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया! जिससे इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है! पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ अशिष्ट व्यवहार किया था! जिससे पीड़िता परेशान हो गई थी! पीड़िता ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना में दी थी! जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे गिरफ्तार किया!
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास रोहरा पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है! इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है! पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई ने स्थानीय समुदाय में सकारात्मक संदेश दिया है! कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है! पुलिस ने महिलाओं से अपील की है! कि वे ऐसी घटनाओं के बारे में तुरंत शिकायत करें ताकि इस तरह के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और अपराधियों को सजा दिलाई जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
