
छत्तीसगढ़,,, राजधानी रायपुर में बीएडधारी शिक्षकों का सड़कों पर उतरकर अपनी नौकरी की मांग करना, सरकार के लिए गंभीर सवाल खड़ा करता है! ठंडी हवाओं के बीच शिक्षकों की यह आक्रोशपूर्ण आवाज़ न केवल उनके अधिकारों की रक्षा की मांग कर रही है! बल्कि यह पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था और हजारों परिवारों की जीविका पर भी सवाल उठा रही है!
छत्तीसगढ़ राज्य में हाल ही में 3,000 बीएडधारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति का फैसला किया गया है! जिसे लेकर इन शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है! इन शिक्षकों का कहना है! कि वे अपनी शिक्षा पूरी करके सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से भर्ती हुए थे! लेकिन अब सरकार की नीति ने उन्हें बेरोजगारी के संकट में डाल दिया है!
शिक्षकों का कहना है! कि सरकार का यह कदम पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है! और उनकी मेहनत, शिक्षा, और परिवार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है! ठंडी में सड़कों पर लेटकर अपनी मांगें रखने वाले इन शिक्षकों की आवाज़ को नकारा नहीं किया जा सकता! उनके संघर्ष को नजरअंदाज करना समाज और राज्य दोनों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है!
बीएडधारी शिक्षकों की सेवा समाप्ति का निर्णय राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल सकता है! जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है! इसके अलावा, यह निर्णय उन परिवारों के लिए भी गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकता है! जो इन शिक्षकों पर आश्रित हैं!
अब यह देखना होगा कि सरकार इन शिक्षकों के मुद्दे पर क्या कदम उठाती है! और क्या उनके संघर्ष का कोई सकारात्मक परिणाम निकलता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
