
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले में जुआ, सट्टा और आबकारी एक्ट पर भारी कार्यवाही के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर 5 जुआरियो पर कार्रवाई करते हुए इन जिआरियो को रंगे हाथ पकड़ा!
आरोपियों के पास से 52 पत्तियां तास और नगदी रकम 2340 रुपये बरामद हुई! गिरफ्तार किए गए आरोपी राजू साहू (19), अनुराग कश्यप (18), दुर्गेश चंद्रकार (19), अजय गोंड (19) और राजा श्रीवास (19) के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 38/25 दर्ज किया गया है! यह कार्रवाई पुराना बस स्टैण्ड स्थित सूर्या होटल के पीछे की गई! जहां आरोपी पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे!
पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी और जुआ खेल रहे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा! “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कदम जुआ और सट्टे की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है! पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
