
बिलासपुर,,, कोनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर नशे के कारोबार को लेकर पुलिस की मिलीभगत का मामला सामने आया है! सूत्रों के अनुसार, कोनी नेशनल रोड पर स्थित जंगल ढाबा फैमिली ढाबे की आड़ में देर रात तक शराब परोसी जाती है! जहां असमाजिक तत्व और नशेड़ी एक साथ इकट्ठे हो जाते हैं! यह ढाबा कोनी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित है! और इसके बारे में पुलिस को पूरी जानकारी होने के बावजूद वहां कार्रवाई नहीं की जाती!

रात के समय जब अन्य लोग आराम कर रहे होते हैं! तब इस ढाबे में शराब और नशीले पदार्थों का सेवन खुलेआम किया जाता है! ढाबे के आस-पास का इलाका देर रात तक वाहनों से भरा रहता है! और यहां असमाजिक गतिविधियों का बोलबाला रहता है! इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए पुलिस को खुलेआम चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है!जो कि इस घटना के गंभीरता को और बढ़ाता है!

सूत्रों का कहना है! कि यह ढाबा और उसका संचालक कोनी थाना पुलिस की संरक्षण में काम कर रहे हैं! जिससे इस अवैध गतिविधि का संचालन बिना किसी डर के किया जा रहा है! यह गंभीर मामला है! क्योंकि पुलिस के संरक्षण में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है! और स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर चिंता का माहौल बन चुका है!

स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की है! लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई! सवाल उठता है! कि आखिर पुलिस के संरक्षण में चल रहे इस अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं होती!
इस घटना ने स्थानीय समुदाय के बीच यह सवाल उठाया है! कि क्या पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच कोई साठगांठ है! जो इस तरह के अवैध कारोबार को फलने-फूलने का मौका देती है! अब देखना यह है! कि प्रशासन इस मामले में कब तक निष्क्रिय रहता है! और क्या कार्रवाई करती है!
यह स्थिति कानून और व्यवस्था को गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती है! और यह समय की मांग है! कि पुलिस और प्रशासन इस पर शीघ्र कार्रवाई करें! ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
