
तखतपुर (बिलासपुर) :- तखतपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीएसएनएल (BSNL) टावर से चोरी हुई 09 नग EXITE कंपनी की बैटरियों को बरामद किया है! चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जिनमें से एक आरोपी चोरी की बैटरियों को बेचने के आरोप में शामिल था! पुलिस ने आरोपीयों से चोरी की समान और अपराध में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं!
घटना 19 जनवरी 2025 को बीएसएनएल आफिस से 09 बैटरियों की चोरी की सूचना मिलने पर तखतपुर थाना में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू की और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर की अगुवाई में टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया! पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी की बैटरियां बेचने के लिए यश कसार के पास ले जाने की बात सामने आई!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 09 बैटरियां, एक पेंचीस कटर आरी, और अन्य सामान बरामद किए! पुलिस ने मामले में आरोपी शिवा देवार, रोहित कुमार बिंद, बीरू देवार, छोटू उर्फ दुर्गेश सतनामी, स्माईल मसीह और यश कसार को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया!
इस सफलता में तखतपुर थाना स्टाफ और बिलासपुर साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही! जिसने घटना की तफ्तीश में मदद की!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
